Pritam Lodhi’s Son Absconding: यहां के भाजपा विधायक का बेटा फरार घोषित, इस बड़े मामले को लेकर कोर्ट ने जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट
यहां के भाजपा विधायक का बेटा फरार घोषित, इस बड़े मामले को लेकर कोर्ट ने जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, BJP MLA Pritam Lodhi's Son Dinesh Lodhi Absconding
ग्वालियर। Pritam Lodhi’s Son Absconding मध्यप्रदेश के ग्वालियर की विशेष अदालत ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया है। अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 299 के तहत आरोपी को फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
Pritam Lodhi’s Son Absconding अदालत के आदेश के अनुसार, दिनेश लोधी के खिलाफ 28 दिसंबर 2023 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा प्रस्तुत फरारी रिपोर्ट और पंचनामे का परीक्षण करने के बाद अदालत ने उसे संतोषजनक माना और आरोपी को विधिवत फरार घोषित कर दिया। विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि न्यायालय के रिकॉर्ड में आरोपी के नाम के सामने लाल स्याही से ‘फरार’ अंकित किया जाए। साथ ही मामले के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और नियमानुसार अभिलेखागार में जमा करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि दिनेश लोधी एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी है। अदालत के इस आदेश के बाद अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह?
- IAS and IPS Transfer List Today: आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट.. बदले गए कई जिलों के SSP और SP.. 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट..
- Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!
- Isha Ambani Paris Couture Week 2026 : 700 घंटे में तैयार हुई ईशा अंबानी की इस खास ड्रेस ने पेरिस में लूट ली महफिल! जानिए क्यों हर कोई कर रहा इसकी चर्चा
- Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- मुझे झूठा फंसाया गया, इधर राजा की मां ने कर दिया बड़ा दावा

Facebook


