MP BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, छात्राओं को 12वीं तक फ्री शिक्षा देने का किया ऐलान
MP BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, छात्राओं को 12वीं तक फ्री शिक्षा देने का किया ऐलान
Mp BJP Sankalp Patra
भोपाल। Mp BJP Sankalp Patra: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसी बीच आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मिंटो हॉल में भाजपा का संकल पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी का संकल्प पत्र तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर भी मौजूद रहे।
प्रदेश में 45 लाख से अधिक आवास बनवाने के बाद पीएम आवास के साथ अब भाजपा प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना की सौगात लेकर आई है। इससे कहीं न कहीं यह संदेश भी देने की कोशिश की गई है कि नहीं रहेगा कोई बेघर, जन-जन को भाजपा देगी घर। देश में मध्य प्रदेश को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनाने वाली भाजपा ने लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता जारी रखने के साथ आवास का लाभ देने का भी वादा किया है। इस संकल्प में महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता की गारंटी है और हर बेघर को घर देने की मोदी की गारंटी है।
Mp BJP Sankalp Patra: इन 10 प्रमुख संकल्पों के अलावा भी अनेक गारंटी लेकर आई भाजपा ने यह प्रस्तुत करने का प्रयास किया है कि मोदी है तो प्रयास है, भाजपा है तो विश्वास है। संकल्प पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए वादे किए गए हैं भाजपा ने 20 साल के जनता के विश्वास को अगले और 5 साल तक बनाए रखने के लिए प्रदेश के हर वर्ग, हर समुदाय को अपने संकल्पों से साध लिया है। इसके साथ ही फ्री शिक्षा को 8वीं से बढ़ाकर12वी तक किया जाएगा इसके अलावा 2 नए एयरपोर्ट रीवा और सिंगरौली को wald class बनाए जाने का दावा किया है।
MP Manifesto Design 11-11-2023 Final WebF by Sanjay Bhushan on Scribd

Facebook


