इन 8 शहरों के लिए मिलेगी कार्गो की सेवा, नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने दी मंजूरी, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Ads

Madhya pradesh news : अब तक ग्वालियर से देश के 8 महानगर हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। आज से ग्वालियर- जयपुर के बीच भी स्पाइसजेट ने फ्लाइट संचालित करना शुरू कर दिया है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - August 21, 2021 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। ग्वालियर से हवाई सेवा का विस्तार लगातार हो रहा है। अब तक ग्वालियर से देश के 8 महानगर हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। आज से ग्वालियर- जयपुर के बीच भी स्पाइसजेट ने फ्लाइट संचालित करना शुरू कर दिया है। वहीं एक सितंबर से इंडिगो भी दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

Read More News: ओलंपिक तक पहुंचने के लिए पहली भारतीय महिला फेंसिंग खिलाड़ी को गिरवी रखने पड़े थे जेवर, देखिए IBC24 से खास बातचीत

व्यापारियों से मिलने वाले रिस्पॉन्स के बाद अब स्पाइसजेट जल्द ही यात्री विमान में कार्गो (माल) भेजने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने शुक्रवार को स्पाइसजेट को मंजूरी दी है। दरअसल स्पाइसजेट प्रबंधन ग्वालियर से अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू, पुणे और जयपुर के लिए कार्गो सेवा देगा।

Read More News: ‘निर्माण कार्य के सत्यापन के लिए SDO मांगते हैं 20 प्रतिशत कमीशन’ कमीशनखोरी से परेशान पंचायत सचिवों ने मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से की शिकायत

इसके लिए नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की टीम की मंजूरी मिल गई है। अब सोमवार को कंपनी की मार्केटिंग टीम सर्वे करेगी। साथ ही फैक्ट्री मालिक और उद्योगपतियों से संपर्क कर यात्री विमान में ही कार्गो सेवा शुरू करने की जानकारी देगी।

Read More News: 54 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई ‘शशि जाटव’, पति, सास, ननद और जेठ-जेठानी ने पिलाया था तेजाब