Amarpatan Well Accident: गांव में अचानक मची अफरा-तफरी, कुएं के अंदर का मंजर देख दहल गए ग्रामीण, पूरा इलाका सदमे में

Ads

Amarpatan Well Accident: गांव में अचानक मची अफरा-तफरी, कुएं के अंदर का मंजर देख दहल गए ग्रामीण, पूरा इलाका सदमे में

Amarpatan Well Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बैल को बचाने में कुएं में उतरे तीन ग्रामीण की मौत
  • सभी की दम घुटने से मौत और एक ग्रामीण बेहोश
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

मैहर: Amarpatan Well Accident जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए तीन ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

Amarpatan Well Accident हादसे के दौरान एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा, जो जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव 28 वर्ष, वीरेंद्र यादव 47 वर्ष ओर राहुल यादव उम्र 34 वर्ष की मौत हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

खरमसेड़ा गांव, अमरपाटन थाना क्षेत्र, मध्यप्रदेश।

कितने लोगों की मौत हुई?

तीन ग्रामीणों की मौत हुई।

कौन-कौन मृतक हैं?

कृष्ण कुमार यादव (28), वीरेंद्र यादव (47), राहुल यादव (34)।

शीर्ष 5 समाचार