CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, नकल रोकने के लिए ये टीम करेंगी निगरानी, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, नकल रोकने के लिए ये टीम करेंगी निगरानी, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CGBSE Board Exam 2026 | Photo Credit: IBC24
- परीक्षा आज से प्रदेशभर में शुरू हुई
- नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ता दल सक्रिय रहेंगे
- विद्यार्थियों के लिए पेयजल और गर्मी से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं
रायपुर: CGBSE Board Exam 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है।
उड़नदस्ता टीम रहेगी सक्रिय
CGBSE Board Exam 2026 आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे और लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्मी को देखते हुए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियो को दी शुभकामनाएं
वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने ये भी अपील की है कि वे सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हों।
छत्तीसगढ़ म आज ले 12वीं बोर्ड परीक्षा, प्रदेस भर म तइयारी पूरा https://t.co/WBi061Vurv
— IBC24 News (@IBC24News) February 20, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


