MP News: राजा रघुवंशी हत्या कांड ने बढ़ाई इस महिला की चिंता, एसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की सुरक्षा का लगाई गुहार
MP News: राजा रघुवंशी हत्या कांड ने बढ़ाई इस महिला की चिंता, एसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की सुरक्षा का लगाई गुहार

MP News
- राजा रघुवंशी मर्डर केस की गूंज के बीच एक और मामला सुर्खियों में
- शादी के एक महीने बाद खुला राज
- एसपी कार्यालय में मां-बेटे की भावुक अपील
छतरपुर: MP News इंदौर जिले में हुई राजा रघुवंशी की दर्दनाक हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हत्याकांड ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर एक महिला ने अपने शादीशुदा बेटे को लेकर एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है। मां का कहना है कि उनके बेटे को बहू मार देगी।
MP News मिली जानकारी के अनुसार, मामला छतरपुर जिले का है। जहां एक मां ने एसपी ऑफिस में मदद की गुहार लगाई है। मां ने बताया कि उनके बेटे की शादी एक महीने पहले ही हुई थी, लेकिन एक महीने बाद बहू की हरकत पता चल गया, उनका एक लड़के के साथ संबंध है, जो उन्हीं के गांव में रहता है। मां जानकी अहिरवार ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि बहू लगातार वीडियो कॉल में बात भी करती है। वहीं उनके बेटे राहुल का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन उसकी बीवी ने बताया कि वह अपने पति के अलावा किसी और लड़के को पसंद करती है। इतना ही नहीं बेटे राहुल ने ये भी बताया कि उनकी बीवी उन्हें बार बार बोलती है कि बिहार चलों। मुझे इस बात का डर है कि कहीं मेरी पत्नी मेरे साथ कोई घटना न कर दे।
जिसको लेकर मां जानकी ने अपने बेटे राहुल को लेकर एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है। मां जानकी का कहना है कि उसने मोबाइल एवं न्यूज़ में देखा और सुना है कि आजकल की बहुएं बेटों को जान से मार दे रही हैं। कोई ड्रम में तो कोई अपने साथ ले जाकर अपने पति को मौत के घाट उतार दे रहा है। इसी बात का मुझे डर है कि कहीं मेरे बेटे राहुल के साथ मेरी बहू इस तरह की कोई घटना ना कर दें। आवेदन देते हुए जानकी एवं राहुल अहिरवार ने छतरपुर की एडिशनल एसपी विदिता डगर को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने हर संभव मदद देने की बात कही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छतरपुर बहू द्वारा पति को मारने की धमकी मामला उस समय सामने आया जब मां जानकी अहिरवार ने एसपी कार्यालय में जाकर अपने बेटे की जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhatarpur woman went to SP office and pleaded for protection of her son
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm