Chhatarpur News : लोगों की परेशानियों से घिरी छतरपुर की चंदला विधानसभा सीट! रेत उत्खनन पर उठे सवाल, क्षेत्रीय नेताओं से नाराज हैं ग्रामीण

Chhatarpur's Chandla: लोगों की परेशानियों से घिरी छतरपुर की चंदला विधानसभा सीट! रेत उत्खनन पर उठाए सवाल, क्षेत्रिए नेताओं से नाराज है ग्रामीण

Chhatarpur News : लोगों की परेशानियों से घिरी छतरपुर की चंदला विधानसभा सीट! रेत उत्खनन पर उठे सवाल, क्षेत्रीय नेताओं से नाराज हैं ग्रामीण

Chhatarpur's Chandla assembly seat

Modified Date: April 9, 2023 / 02:58 pm IST
Published Date: April 9, 2023 2:58 pm IST

Chhatarpur’s Chandla assembly seat : छतरपुर। मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर जिले में 6 विधानसभा हैं जिनमें से चंदला विधानसभा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में मात्र यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी वह भी मात्र हजार वोटों के अंतर से। चंदला विधानसभा क्षेत्र में गौरिहार, सरवई,रामपुर जैसे क्षेत्र आते हैं जहां रेत का कारोबार सर चढ़कर बोलता है लेकिन चंदला के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति जस की तस है।

read more : कल से बुंदेलखंड के दौरे पर रहेंगे सांसद दिग्विजय सिंह, मंडल सेक्टर पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक 

Chhatarpur’s Chandla assembly seat : यहां पर चंदला के बस स्टैंड पर लगी चुनावी चौपाल में लोगों ने साफ तौर पर बिजली की समस्या से लेकर किसानों की खेती को चौपट करने वाले आवारा पशुओं की बात तक यह डाली और यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में चुनाव जीतने के लिए जनप्रतिनिधियों ने आवारा पशुओं के किसानों की खेती यों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ व्यापक उपाय करने की बात कही थी जो अब ठंडे बस्ते में चली गई है। इसके अलावा यह रेत के बड़े स्तर पर चल रहे उत्खनन को लेकर भी क्षेत्रीय लोगों ने बड़े सवाल उठाए हैं और क्षेत्रीय नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत पर भी नाराजगी जाहिर की है।

read more : ऐसी ड्रेस पहनना दिशा पटानी को पड़ा महंगा, लगा था ऐसी जगह कट, एक्ट्रेस ने ऐसे बचाई लाज 

 

Chhatarpur’s Chandla assembly seat : चंदला के लोगों ने स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए किसी भी प्रकार की स्वास्थ सुविधाओं को व्यवस्थित ना करने के आरोप लगाए हैं। चंदला क्षेत्र में पलायन एक बड़ी समस्या है क्योंकि किसानों और खेती दोनों चौपट हो चुके हैं कारण मौसम ही कारण आवारा पशु है जो खेतों में घुसकर खड़ी फसल को चौपट कर देते हैं लेकिन इसके लिए आज तक कोई उपाय नहीं किया गया है जिसको लेकर जनता में काफी नाराजगी है और कहीं ना कहीं भाजपा से नजर हटाकर आप कांग्रेस की तरफ जनता का झुकाव समझ में आ रहा है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years