Dhirendra Krishna Shastri Viral Video : ‘नेताओं की सैलरी काटो, चार्टर्ड प्लेन पर लगाओ रोक’, कथा के बीच अचानक भड़के बागेश्वर सरकार, बोले- बोझ सिर्फ जनता पर क्यों?

Ads

खजुराहो में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे नेताओं के खर्च, ईंधन खपत और आर्थिक स्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उनके बयान पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 03:26 PM IST

Dhirendra Krishna Shastri Viral Video / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • नेताओं की सैलरी और चार्टर्ड प्लेन पर उठाए सवाल
  • आर्थिक स्थिति और रुपये की कमजोरी पर की टिप्पणी

खजुराहो :Dhirendra Krishna Shastri Viral Video :  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कथा के दौरान देश की आर्थिक स्थिति, ईंधन की खपत और नेताओं के खर्चों को लेकर बेबाक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

“नेताओं की सैलरी काटो, चार्टर्ड प्लेन पर लगाओ रोक”

कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब भी पेट्रोल-डीजल की बचत या संसाधनों के संरक्षण की बात होती है, तो आम जनता से ही त्याग और बचत करने की अपील की जाती है। Bageshwar Sarkar Social Media Discussion उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाने की बात क्यों नहीं की जाती, जबकि सबसे अधिक ईंधन की खपत उन्हीं विमानों में होती है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और रुपये की गिरती कीमत को संभालने के लिए नेताओं को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

संकट का बोझ केवल जनता पर क्यों?

इसी संदर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि कम से कम तीन महीने के लिए नेताओं की सैलरी बंद या कम कर दी जानी चाहिए, ताकि जनता को यह संदेश जाए कि देशहित में सभी वर्ग समान रूप से योगदान दे रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब भी किसी संकट या बचत की बात आती है, तो उसका बोझ केवल आम लोगों पर नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने नेताओं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से भी उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा जताई।

Leaders Salary Chartered Plane Remark भारत का रुपया कमजोर हो रहा है, उसे मजबूत करो…”

अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा,“भारत का रुपया कमजोर हो रहा है, उसे मजबूत करो… अब सब आम जनता ही करे क्या? छोड़ो खैर, हमें क्या लेना-देना।”उनके इस बयान पर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे आम जनता की भावना से जुड़ा बयान बता रहा है तो कोई इसे व्यवस्था पर तंज के रूप में देख रहा है। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें :