‘BJP सरकार की स्थिति कमजोर, सरेआम हो रहे अपराध…’ कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर कसा तंज

Congress MLA PC Sharma: 'BJP सरकार की स्थिति कमजोर, सरेआम हो रहे अपराध...' Congress MLA took a jibe at BJP

‘BJP सरकार की स्थिति कमजोर, सरेआम हो रहे अपराध…’ कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर कसा तंज

PC Sharma's tweet on fire in Satpura Bhavan

Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 20, 2022 1:52 pm IST

भोपाल। Congress MLA PC Sharma: छतरपुर और शाजापुर में देशविरोधी नारे लगने के मामले में सियासत गरमा गई है। गृह मंत्री दावा कर रहे हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, लेकिन कांग्रेस बीजेपी सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने छतरपुर, शाजापुर में देश विरोधी नारे लगने पर बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही एमपी में हो रहे अपराधों पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का गुस्सा जमकर फुटा है। विधायक ने कहा कि BJP सरकार की स्थिति कमजोर हो गई है।

आकाशीय बिजली का कहर..! चपेट में आने से इतने लोगों की हुई मौत, चार अन्‍य झुलसे 

Congress MLA PC Sharma:  बीजेपी पर प्रहार करते हुए कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा की बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। भोपाल में 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार होता है। रीवा में गैंग रेप हो जाता है। माइनिंग माफिया अधिकारियों को सरेआम पीट रहे हैं, क्योंकि सरकार का डर खत्म हो चुका है।

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में