Kissing Car in Gwalior: बॉयफ्रेंड की कार को गर्लफ्रेंड ने 3400 बार किया Kiss! लिपिस्टक लगाकर बनाती रही निशान, पुलिस ने काटा इतने रुपए का चालान
बॉयफ्रेंड की कार को गर्लफ्रेंड ने 3400 बार किया Kiss! लिपिस्टक लगाकर बनाती रही निशान, Kissing Car in Gwalior: Girlfriend Kissed 3400 Times
Kissing Car in Gwalior. Image Source- IBC24 AI
ग्वालियर। Kissing Car in Gwalior: सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होने की चाहत में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बनाए गए। रील वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की नजर इस पर पड़ी और पुलिस ने कार को पकड़कर 5500 रुपये का चालान काट दिया। कार्रवाई गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने की।
करीब साढ़े तीन घंटे में बनाए 3400 किस के निशान
मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का बताया जा रहा है। कार मालिक आदित्य सिकरवार इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। दो दिन पहले उसने अपनी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में उसकी दोस्त ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाए थे। आदित्य के अनुसार, उसकी दोस्त ने करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत के बाद कार पर लगभग 3400 किस के निशान बनाए। उसने यह डिजाइन सोशल मीडिया पर चल रहे विदेशी ट्रेंड से प्रेरित होकर तैयार किया था। इसके बाद कार को तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ाते हुए वीडियो बनाया गया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया।
एक दिन में 55 लाख व्यूज (Kissing Car in Gwalior)
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आदित्य की रील को महज एक दिन में करीब 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज मिल गए। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2,952 फॉलोअर्स हैं और वह अब तक 64 पोस्ट कर चुका है। रील वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की और उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर यातायात थाने ले आई।
थाने में युवक ने स्वीकार की गलती
पुलिस ने कार मालिक आदित्य से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसकी दोस्त ने बनाए थे और उसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड बनाना था। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक से कार पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ करवाए गए। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार का 5500 रुपये का चालान काटा। कार्रवाई के बाद युवक ने पुलिस से कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि इस तरह रील बनाना यातायात नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। उसने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही।
इन्हें भी पढ़ें:-
- EPF Joining Date Mismatch: PF Withdrawal में कहीं आप बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? खाते की एक गलत तारीख से रुक सकती है पेंशन और PF का पैसा!
- Haridwar South Kali Mandir: पैरों में असहनीय दर्द फिर भी नहीं टूटा संकल्प, 27 घंटे तक साधना करते रहे संत, सावन सोमवार पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत दृश्य, देखें वीडियो
- Krishna Janmashtami Politics In MP: प्रदेश के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस और मुस्लिम स्कॉलर ने उठाए सवाल, भाजपा ने दिया करारा जवाब

Facebook


