Reported By: Monish verma
,Fatehpur Crime News
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है, कि पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, यह पूरा मामला हाटपिपलिया थाने के करनावद चौकी का बताया जा रहा है।
देवास जिले में अपराधों का ग्राफ कम ही नहीं हो रहा है। जिले में लगातार हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक महाराज की हत्या, फिर मां को बेटे ने जिंदा जला दिया। इन्हीं अपराधों के बाद जिले में एक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया हैं, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नि की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दरअसल, मामला हाटपिपलिया थानांतर्गत करनावद चौकी का है जहां वार्ड नं 12 के हीरापुर में 30 वर्षीय महिला सोना की हत्या उसके पति सुखराम ने कर दी।
हत्या करने के बाद से सुखराम फरार हो गया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सर्चिंग शुरु कर दी है। बता दें महिला के 4 नन्हें-नन्हें बच्चें हैं। सुखराम खेतों में पानत का काम और अन्य स्थानों पर मजदूरी करता था। वहीं, मृतिका भी मजदूरी कर अपने घर में पालन पोषण करती थी।