Reported By: Devendra Kumar Raidas
,UP Crime News| Image- IBC24 News File
Mandla Crime News: मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और (Mandla Crime News) शव के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंजनिया चौकी क्षेत्र के करिया गांव का है। यहां बड़े भाई घनश्याम साहू ने अपने छोटे भाई आशीष साहू की हत्या कर दी और उसके शव के 9 टुकड़े कर उन टुकड़ों को सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। आरोपी ने मृतक पर सोते समय धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया था। (Mandla Crime News) वहीं दूसरी तरफ आशीष 11 अप्रैल से घर नहीं आया था, तो उसके परिजनों ने 15 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
Mandla Crime News: वहीं अब आज अचानक सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी तो मृतक के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने टैंक तुड़वाकर आशीष के शव को बरामद किया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बड़े भाई घनश्याम साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Mandla Crime News) आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, छोटे भाई के नाम पर संपत्ति थी और इसी जलन के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-