फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर करना पड़ा महंगा, पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के दिए निर्देश, शस्त्र लायसेंस होंगे निरस्त

फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर करना पड़ा महंगा, पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के दिए निर्देशः Firing of joy in the engagement program was expensive, action will be taken

फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर करना पड़ा महंगा, पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के दिए निर्देश, शस्त्र लायसेंस होंगे निरस्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 20, 2022 11:50 pm IST

मुरैनाः जिले के चिन्नोनी चंबल थाना के खिढौरा गांव में आयोजित एक फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ महिलाएं डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Read more : जिला अस्पताल में नहीं मिल रहा पेयजल, प्यास बुझाने भटक रहे मरीज और उनके परिजन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी को वीडियो में मौजूद लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर्ष फायर करने वाले लोगों के हथियारों के लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read more : गोधन न्याय योजना की राशि जारी, सीएम भूपेश ने पशुपालकों गोठान समितियों और महिला समूहों को किया 6.59 करोड़ रूपए का भुगतान

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की जांच भी बढ़ा दी है, जिससे कोई भी बंदूकधारी किसी भी शादी समारोह में हथियार लेकर ना पहुंच सके।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।