51 हज़ार दीपों से जगमगाएगा नर्मदा का गौरीघाट, 22 जनवरी को जबलपुर में होंगे भव्य कार्य्रकम

Ads

Ram Mandir Pran Pratishtha : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान सामने आया है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि

  •  
  • Publish Date - January 20, 2024 / 04:18 PM IST,
    Updated On - January 20, 2024 / 04:18 PM IST

Rakesh Singh on Rahul Gandhi

जबलपुर : Ram Mandir Pran Pratishtha : 22 जनवरी यानी सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में इस समय उत्सव का माहौल है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान सामने आया है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जबलपुर में भव्य दिवाली मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : कहां गया हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना.. 

51 हज़ार दीपों से जगमगाएगा नर्मदा का गौरीघाट

Ram Mandir Pran Pratishtha : इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि, नर्मदा का गौरीघाट प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 51 हज़ार दीपों से जगमगाएगा। राममन्दिर पर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग लगाने पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, जो कांग्रेसी राम-राम नहीं बोलते थे वही अब बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रहे हैं। कांग्रेसी समझ गए उनके नेतृत्व ने आमंत्रण ठुकराकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी है। मंत्री सिंह ने आगे कहा- कांग्रेस का नेतृत्व है दिशाहीन हो गया है और राहुल गांधी बहुत ज्यादा कन्फ्यूज है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp