Reported By: Neeraj Yogi
,Guna Scooty Fire News/Image Credit: IBC24.in
Guna Scooty Fire News: गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर के नानाखेड़ी मंडी गेट पर सोमवार सुबह एक खतरनाक घटना सामने आई, जहां चलती स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह कॉलोनी निवासी दिलीप रघुवंशी की पत्नी करीब 11:45 बजे बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंडी गेट के पास स्कूटी से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख महिला ने तुरंत स्कूटी रोकी और फुर्ती दिखाते हुए नीचे उतर गईं, जिससे उनकी जान बच गई।
Guna Scooty Fire News: कुछ ही क्षणों में स्कूटी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। (Guna Scooty Fire News) आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना संभव नहीं हो सका। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अचानक आग लगने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच आवश्यक है।
इन्हे भी पढ़ें:-