Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल

Ads

Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 01:18 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 01:24 PM IST

Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • दीया जलाने जा रही 20 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया
  • हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

गुनाGuna Crime News: शहर की सुदामा कॉलोनी से इंसानियत को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शाम सात बजे के आसपास दीया जलाने मंदिर जा रही युवती (Temple Going Girl Attacked) पर कृष्णा कुशवाह नामक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हालात बेहद गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मां और नाबालिग भी घायल ( Woman Attacked in Guna)

Madhya Pradesh Crime News आरोपी ने बीस वर्षीय फरियादी पूनम शर्मा पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। हमले में पूनम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर फटने से आठ टांके लगे। वहीं घटना में हस्तक्षेप करने आई पीड़िता की मां और सात वर्षीय नाबालिग को भी कई चोटें आईं हैं। घटना के उपरांत पूरे मोहल्ले ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इधर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। महिलाओं पर हाथ उठाने वाले बदमाश कितने बेख़ौफ़ हैं। इन्हें कानून का कोई डर नहीं।

Guna Crime News स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी क्षेत्र में आतंक मचाता है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। MP Crime News

 

ये भी पढ़ें

गुना में युवती पर हमला कहां हुआ?

दिए गए विवरण के अनुसार, यह घटना गुना शहर की सुदामा कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

युवती पर हमला कब और क्यों हुआ?

जानकारी के अनुसार, युवती शाम करीब 7 बजे मंदिर में दीया जलाने जा रही थी, तभी उस पर कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

हमले में कितने लोग घायल हुए?

घटना में 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हुई। उसे बचाने पहुंची उसकी मां और एक 7 वर्षीय नाबालिग के भी घायल होने की जानकारी है।

युवती को कितनी गंभीर चोटें आईं?

बताया गया कि लाठी-डंडों से हुए हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई और सिर पर 8 टांके लगाने पड़े।

क्या आरोपी गिरफ्तार हुआ है?

फिलहाल दिए गए विवरण के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।