Reported By: Neeraj Yogi
,गुना: Guna girl suicide News, गुना शहर के ईदगाह बाड़ी इलाके में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहाँ सेकेंड ईयर की छात्रा जानकी उर्फ दामिनी कुशवाह (20) ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई और गेट खोला छात्रा अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
परिजनों ने बताया शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दामिनी अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह बाहर नहीं आई, तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छत से झांककर देखा गया तो दामिनी दुपट्टे के फंदे पर झूलती मिली। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Guna News : अब सवाल बड़ा है कि आखिर अंदर ही अंदर परेशान रहने वाली छात्रा ने अपनी परेशानी को परिवार के साथ साझा करना उचित नहीं समझा। उसे डर था कि कहीं वह घर पर बताएगी तो उसके घर वाले उसे पढ़ने भेजने से मना कर सकते हैं। उसकी पढ़ाई और कैरियर ख़त्म हो सकता है। यही वजह अब पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन चुकी है।
Guna girl suicide News, इस पूरे मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। मृतका के भाई ने बताया कि दामिनी ने कुछ दिन पहले अपनी सहेली को भी बताया था कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज कर रहा है। परिजनों को युवती के फोन में उस युवक के कॉल और msg मिले हैं।
अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या लगातार मानसिक दबाव के चलते कॉलेज की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया? या फिर किसी सिरफिरे आशिक की जिद ने एक होनहार छात्रा की जिंदगी ही छीन ली? ऐसे मनचलों की वजह से अगर कॉलेज की छात्राएं ही महफूज नहीं है, उन तमाम छात्राओं के भविष्य को लेकर कई तरह के खास सवाल खड़े हो जाते हैं? जो वर्तमान में स्कूल कॉलेज में पढ़ रही हैं।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल पर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल्स, मैसेज और युवती की सहेली के बयान—सब कुछ अब जांच के दायरे में है। अब देखना होगा कि पुलिस आखिर अब इस मामले में कब तक और क्या खुलासा करती है?