Gwalior Sex Racket: जुए की महफिल के साथ सेक्स रैकेट, शहर के इस इलाके में हो रहा था गंदा काम, इतने लोग गिरफ्तार

Ads

जुए की महफिल के साथ सेक्स रैकेट, शहर के इस इलाके में हो रहा था गंदा काम, Gwalior Sex Racket Latest News

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 09:44 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 09:59 PM IST

Sex Racket News Today. Image Source- IBC24 Coustomize

ग्वालियर। Gwalior Sex Racket: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर स्थित न्यू बॉर्डर रिसॉर्ट पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर देह व्यापार और जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

Gwalior Sex Racket: पुलिस को लंबे समय से रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते कई लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया।पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री और नगदी भी बरामद की है। वहीं रिसॉर्ट के एक कमरे में युवक और युवती संदिग्ध परिस्थिति में मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट में लंबे समय से देह व्यापार और जुए का संचालन किया जा रहा था। पुलिस अब रिसॉर्ट संचालक और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।