Reported By: SATENDRA SINGH TOMAR
,gwalior news/ image source: ibc24
Ashton Hall Gwalior News: ग्वालियर: सोशल मीडिया की ताकत देखिए! आज पूरा ग्वालियर और चंबल इलाका इंटरनेट पर ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है। अमेरिका से सात समंदर पार उड़कर दुनिया का सबसे बड़ा फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल, सीधे मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक छोटे से गांव परसोटा आ धमका है। उसके बाद, ग्वालियर ओर वहां की सड़क पर अपने चंबल के दोस्त योगेंद्र के साथ दौड़ लगा दी।
ग्वालियर का सबसे व्यस्त एमएलबी रोड और सड़कों पर गाड़ियों की थमी रफ्तार। ये तस्वीरें आज ग्वालियर की हैं, जहाँ बिना किसी परमिशन के अचानक बीच सड़क पर दौड़ने निकले अमेरिकन फिटनेस स्टार एश्टन हॉल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैफिक इस कदर अनियंत्रित हुआ कि इंटरनेशनल स्टार को अपनी दौड़ बीच में ही छोड़कर वहां से तुरंत रवाना होना पड़ा।
लेकिन ग्वालियर की सड़कों पर मचे इस हंगमे की स्क्रिप्ट दो साल पहले मुरैना के एक छोटे से गांव परसोटा में लिखी जा चुकी थी। कैलारस में पोस्टमैन की नौकरी करने वाले 21 साल के योगेंद्र कुशवाह ने अमेरिकी स्टार एश्टन हॉल के 4 AM सिनेमाई फिटनेस रूटीन को पूरी तरह देसी रंग में ढाल दिया। मिट्टी, अखाड़ा और देसी अंदाज के ये वीडियो सीधे अमेरिका में बैठे एश्टन हॉल के मोबाइल स्क्रीन तक जा पहुंचे।
योगेंद्र के वीडियो से प्रभावित होकर एश्टन ने इंस्टाग्राम पर एक चैलेंज दिया था। शर्त थी….. वीडियो पर 15 लाख लाइक्स आने की। भारतीय फैंस ने इस लक्ष्य को चुटकियों में पूरा कर दिया। फिर क्या था, एश्टन हॉल अपना वादा निभाते हुए सीधे मुरैना के गांव आ धमके। गांव की मिट्टी छुई, योगेंद्र के लोकल जिम में पसीना बहाया और प्रतिभा से खुश होकर योगेंद्र को एक चमचमाती कार गिफ्ट करने का वादा भी कर डाला।
तो ये थी सोशल मीडिया के दौर की एक मुकम्मल कहानी, जहाँ ग्वालियर की सड़कों पर आज भले ही कुछ देर के लिए जाम लगा। लेकिन मुरैना के योगेंद्र की किस्मत के रास्ते हमेशा के लिए खुल गए हैं। बहरहाल मुरैना के इस देसी पोस्टमैन और अमेरिकी स्टार की इस जोड़ी की चर्चा अब हर प्लेटफॉर्म पर हो रही है। नासिर गौरी आईबीसी24 ग्वालियर
इन्हे भी पढ़ें:-