Gwalior Blackmailing Case: प्यार का झांसा देकर मिटाई हवस, फिर छात्रा का न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ये डिमांड, अब पुलिस के रडार पर आरोपी

Ads

Gwalior Blackmailing Case: प्यार का झांसा देकर मिटाई हवस, फिर छात्रा का न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ये डिमांड, अब पुलिस के रडार पर आरोपी

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 11:28 PM IST

Gwalior Blackmailing Case/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • छात्रा के न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया
  • आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले 1 लाख रुपए मांगे और मना करने पर वीडियो वायरल कर दिए
  • पुलिस ने आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Gwalior Blackmailing Case: ग्वालियर के तानसेन नगर में 11वीं की छात्रा से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मनचले ने दोस्ती कर छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाया और उसके न्यूड फोटो-वीडियो बना लिए। वीडियो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपए की मांग की। इनकार करने पर आरोपी ने छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दअरसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी 19 साल की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में अमेठी यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार का आयोजन हुआ था। वह भी सेमिनार में शामिल होने गई थी। वहां उसकी मुलाकात हरमन चावला (Gwalior Blackmailing Case) से हुई। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हरमन ने उसे स्नैपचैट पर जोड़कर बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे उसने प्यार का इजहार किया और छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया।

आरोप है कि हरमन ने धोखे से छात्रा के अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो (Gwalior Blackmailing Case) बनते ही उसके तेवर बदल गए। उसने वीडियो डिलीट करने के एवज में एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। छात्रा ने पैसे देने से इनकार कर दिया और हरमन से बात करना भी बंद कर दी। इससे बौखलाए आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो उसके परिचितों, नाते-रिश्तेदारों को सेंड कर दिए। वीडियो वायरल होने का पता कुछ दिन पहले चला। छात्रा के पिता के दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पीड़िता हिम्मत कर थाने पहुंची और पूरी आपबीती बताकर शिकायत की। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से अपने घर से फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि छात्रा का वीडियो वायरल (Gwalior Blackmailing Case) करने पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। साइबर सेल वीडियो हटाने की कार्रवाई कर रही है।

 

ये भी पढ़ें

ग्वालियर ब्लैकमेलिंग मामले में क्या हुआ?

एक युवक ने 11वीं की छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने छात्रा से कितने पैसे मांगे थे?

आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की थी।

पुलिस ने आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई हैं?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

छात्रा को वीडियो वायरल होने की जानकारी कैसे मिली?

छात्रा के पिता के दोस्त ने फोन कर बताया कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया और परिचितों के बीच वायरल हो रही हैं।

पुलिस अब क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि साइबर सेल वायरल वीडियो हटाने की कार्रवाई कर रही है।