Sidhi Suicide Case/Image Source: IBC24 File
सीधी। Sidhi Suicide Case: मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उद्यानिकी विभाग के कार्यालय के पीछे एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उद्यानिकी विभाग के ऑफिस के पीछे स्थित बगिया में कटहल के पेड़ पर एक अज्ञात महिला (Sidhi Suicide Case) का शव फंदे से लटका मिला। दोपहर के समय जब विभाग के कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव (Sidhi Suicide Case) को पेड़ से उतारकर शिनाख्तगी का प्रयास किया है, लेकिन शिनाख्त न हो पाने पर शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है, और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है वही शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।