Chakubaji In Raipur: राजधानी के इस इलाके में वकील पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, नाजुक हालत में इलाज जारी

Ads

Chakubaji In Raipur: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह वारदात रायपुर के राजा तालाब इलाके में हुई है।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:33 PM IST

Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर के राजा तालाब इलाके में हुई चाकूबाजी।
  • युवक ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला।
  • घायल अधिवक्ता का गंभीर हालत में इलाज जारी।

हेमंत शर्मा की रिपोर्ट…

Chakubaji In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय अपराध का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने से बाज भी नहीं आ रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, मारपीट, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधियों में किसी प्रकार का डर देखने को नहीं मिल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घायल अधिवक्ता की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की यह वारदात रायपुर के राजा तालाब इलाके में हुई है। (Chakubaji In Raipur) यहां एक युवक ने अधिवक्ता पर चाकू से वार कर दिया। अधिवक्ता की पहचान रमीज खान के रूप में हुई है। इस हमले में रमीज खान बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिवक्ता रमीज खान की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

Chakubaji In Raipur: बताया जा रहा है कि, युवक ने अधिवक्ता रमीज खान की छाती, पसली और पैर पर चाक़ू से हमला किया। इस हमले में रमीज खान गंभीर रूप से घायल हो गया है और (Chakubaji In Raipur)  उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल रमीज खान की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-