MP Student Rape case : शादी का झांसा, होटल में ‘पति-पत्नी’ का नाटक और फिर मिटाई हवस, मन भरते ही सोशल मीडिया पर जो किया, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Gwalior में एक कॉलेज छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को वृंदावन ले जाकर होटल में खुद को पति बताया, बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे धमकाता रहा। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

MP Student Rape case : शादी का झांसा, होटल में ‘पति-पत्नी’ का नाटक और फिर मिटाई हवस, मन भरते ही सोशल मीडिया पर जो किया, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

MP Student Rape case

Modified Date: May 21, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: May 21, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी का झांसा देकर छात्रा को वृंदावन ले जाया गया
  • होटल में खुद को पति बताकर सिंदूर भरा गया
  • नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप

ग्वालियर: MP College Student Blackmail case मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक छात्रा को वृंदावन ले गया और वहां एक होटल में उसकी मांग भरकर पति-पत्नी होने का दावा किया। इसके बाद उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

होटल के कमरे में भरी मांग

दरअसल, पड़ाव थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय छात्रा एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती कैलारस निवासी अभिषेक जादौन से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे छात्रा ने स्वीकार कर लिया। उसका भरोसा जीतने के बाद आरोपी उसे घुमाने के बहाने वृंदावन ले गया। वृंदावन में दोनों पांच दिनों तक एक होटल में रुके। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि अब से हम पति-पत्नी हैं।

College Student Blackmail नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

इसके बाद जल्द ही सामाजिक रूप से शादी करने का भरोसा दिलाकर उसने छात्रा के खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जब छात्रा बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब छात्रा ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का आश्वासन देकर शांत करा दिया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। ग्वालियर लौटने के बाद आरोपी उन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी उसे होटल अंबिका समेत अलग-अलग स्थानों पर ले जाता और डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

20 अप्रैल को वायरल कीं अश्लील तस्वीरें

छात्रा लोकलाज के डर से लंबे समय तक चुप रही, लेकिन 20 अप्रैल को आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। Vrindavan hotel fraud case MP पीड़िता के भाई ने जब सोशल मीडिया पर वे तस्वीरें देखीं, तब जाकर परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद जब छात्रा और उसके परिवार ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

धोखाधड़ी और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने परिवार के साथ पड़ाव थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक जादौन के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर और किराए के कमरे पर पहुंची, तो वह वहां से फरार मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.