Gwalior GRP Constable Suspend News: यहां GRP के छह कॉन्स्टेबल सस्पेंड.. फ़ूड वेंडर्स ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप, मामूली बात पर शुरू हुआ था विवाद

Ads

Gwalior GRP Constable Suspend News: ग्वालियर में GRP के छह कॉन्स्टेबल फूड वेंडर्स से मारपीट आरोप में सस्पेंड, मामले की जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 05:20 PM IST

Gwalior GRP Constable Suspend News || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में GRP के छह कॉन्स्टेबल मारपीट आरोप में सस्पेंड।
  • फूड वेंडर्स से बहस के बाद बढ़ा विवाद, मारपीट के आरोप।
  • मामले में विभागीय जांच जारी, आगे होगी सख्त कार्रवाई।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जीआरपी यानी सरकारी रेलवे पुलिस के छह कॉन्स्टेबलों को फूड वेंडर्स के साथ कथित मारपीट के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। रेल विभाग की तरफ से यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है। (Gwalior GRP Constable Suspend News) पूरा मामला विवाद के बाद मारपीट से जुड़ा हुआ है। शिकायत के बाद इस जाँच कराई गई थी और फिर आरोपी आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया।

क्या हैं विवाद और मारपीट का मामला?

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार रात दो फ़ूड वेंडर्स बाइक से राजधानी एक्सप्रेस में खाना पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान GRP के जवानों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि तेज गति से बाइक चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि बहस के बाद GRP कर्मियों ने विक्रेताओं के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों ने GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू की गई।

इन कॉन्स्टेबल को किया गया निलंबित

प्रारंभिक जांच के आधार पर योगेश जाट, मनोज जाट, आशीष चौरसिया, विकास सोलंकी, नमन कुमार और निहाल सिंह नामक छह कॉन्स्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। (Gwalior GRP Constable Suspend News) इस बारें में GRP थाना प्रभारी दीपाशिखा तोमर ने बताया कि दोनों विक्रेता मोटरसाइकिल से ट्रेन में खाना पहुंचाने जा रहे थे और तेज रफ्तार के कारण उन्हें रोका गया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए छह जवानों को निलंबित किया।

आरोपी जवानों के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी

उन्होंने यह भी बताया कि विक्रेताओं के पास पहचान पत्र मिले हैं, लेकिन उनके व्यवसाय की वैधता की जांच अभी जारी है। फिलहाल मामले में विभागीय जांच चल रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह

1. ग्वालियर में GRP कॉन्स्टेबल क्यों सस्पेंड हुए?

फूड वेंडर्स के साथ कथित मारपीट और विवाद के बाद छह कॉन्स्टेबल सस्पेंड किए गए।

2. यह विवाद कैसे शुरू हुआ था?

तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर रोकने के बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई।

3. मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी?

विभागीय जांच जारी है, रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।