Kissing Car Viral Video: 55 लाख Views के लिए कार पर कराए 3400 Kiss, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब पुलिस ने लिया एक्शन, काट दिया इतने हजार का चालान

Kissing Car Viral Video: 55 लाख Views के लिए कार पर कराए 3400 Kiss, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब पुलिस ने लिया एक्शन, काट दिया इतने हजार का चालान

Kissing Car Viral Video: 55 लाख Views के लिए कार पर कराए 3400 Kiss, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब पुलिस ने लिया एक्शन, काट दिया इतने हजार का चालान

Kissing Car Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 25, 2026 / 07:41 am IST
Published Date: August 25, 2026 7:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3400 किस से सजी कार
  • 3.5 घंटे में बनाया गया रिकॉर्ड
  • 5500 रुपए का चालान

ग्वालियर: Kissing Car Viral Video ग्वालियर में रील के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही किसिंग कार बना दिया। सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए युवक की दोस्त ने कार की बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे पूरी कार पर लिपस्टिक के निशान बन गए। रील वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस (Gwalior Traffic Police) ने कार को पकड़कर 5500 रुपए का चालान कर दिया।

Kissing Car Viral Video दअरसल, मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का है। कार मालिक आदित्य सिकरवार इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। दो दिन पहले उसने अपनी कार का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसकी दोस्त ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाए थे। आदित्य का दावा है कि करीब साढ़े 3 घंटे में 3400 किस किए गए। इसके बाद आदित्य ने तेज रफ्तार में दौड़ती कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

रील तेजी से वायरल हो गई और एक दिन में ही 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज आ गए। उसके अकाउंट पर 2,952 फॉलोअर्स हैं और वह अब तक 64 पोस्ट कर चुका है। रील वायरल होते ही यातायात पुलिस की नजर उस पर पड़ी। वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिख रही थी और बॉडी पर लिपस्टिक के निशान साफ नजर आ रहे थे।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान कर थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने ले आई। थाने में युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि लिपस्टिक के निशान उसकी दोस्त ने बनाए थे और उसका मकसद सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करना था। गलती स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसी से कार पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ करवाए। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि इस तरह रील बनाना नियमों का उल्लंघन है और वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।

ASP यातायात ग्वालियर सुजावल जग्गा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार की पहचान कर कार्रवाई की गई है। कार मालिक पर तेज रफ्तार और नियमों के उल्लंघन पर 5500 का चालान किया गया है। सोशल मीडिया के लिए यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।