Harda Pataka Factory Dhamaka: हरदा हादसे में बड़ा अपडेट, फैक्ट्री सील होने के बाद भी संचालित हो रही थी पटाखा फैक्ट्री

Ads

Harda Pataka Factory Dhamaka दिवाली के पहले प्रशासन ने पटाखा फैक्ट्री को किया था सील, ADM-SDM की टीम ने हरदा की 3 फटाका फैक्ट्री की थी जांच

  •  
  • Publish Date - February 6, 2024 / 04:48 PM IST,
    Updated On - February 6, 2024 / 05:16 PM IST

Harda Pataka Factory Blast Update

Harda Pataka Factory Dhamaka: हरदा। आज सुबह हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने शहर में भयानक तबाही फैलाई है। इस हादसे में कई बेगुनाहों की जान गई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने दिवाली के पहले पटाखा फैक्ट्री को सील किया था। ADM-SDM की टीम ने हरदा की 3 फटाका फैक्ट्री की जांच की थी। फैक्ट्री सील होने के बाबजूद पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

Harda Pataka Factory Dhamaka: आज सुबह हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने शहर में भयानक तबाही फैलाई है। जहां एक तरफ बीजेपी ने इस मामले को लेकर जांच कमेटी गठित की है तो अब कांग्रेस ने भी हरदा हादसे को लेकर कमेटी गठित की है। इस कमेटी की अध्यक्षता हरदा विधायक रामकिशोर दोगने करेंगे। जांच समिति को तीन दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने जांच कमेटी गठित की है।

Harda Pataka Factory Dhamaka: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरदा हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया हैं। टीम की कमान अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को सौंपी गई हैं। इस टीम में एक अन्य अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, संजय दुबे, नीरज मंडलोई और अरविंद कुमार सहित आलोर रंजन को शामिल किया गया हैं।

Harda Pataka Factory Dhamaka: पटाखा फैक्ट्री में सामने भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया हैं। उन्होंने मृतकों क परिजनों को 4 – 4 लाख रुपये दिए जाने जबकि घायलों को निःशुल्क इलाज मुहैय्या कराये जाने की बात कही हैं। सीएम डॉ यादव ने पूरे हादसे के जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने पूरे हादसे पर दुःख जताते हुए कहा हैं कि बचाव और राहत कार्य में प्रशासन जुटा हुआ हैं। रेस्क्यू के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Harda Pataka Factory Blast: हरदा हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस हुई सक्रिय, जांच समिति का किया गठन, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Harda Pataka Factory Blast News: बिना परमिशन के चल रहीं थी दोनों भाईयों की पटाखा फैक्ट्री, प्रशासन को भी नहीं थी भनक, जिम्मेदार कौन?

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें