Harda Factory Blast: हरदा हादसे में हुई मौतों पर विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का ट्वीट.. व्यक्त की संवेदना, देखें ट्वीट

Ads

  •  
  • Publish Date - February 6, 2024 / 02:09 PM IST,
    Updated On - February 6, 2024 / 02:09 PM IST

Harda Factory Blast

हरदा: यहाँ पटाखा फैक्ट्री में सामने आएं भीषण विस्फोट और इसके चपेट में आने से 7 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। एमपी कांग्रेस में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने ट्वीट करते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठायें हैं।

वही दूसरी तरफ एमपी के विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ट्वीट किया हैं और मृतकों के लिए संवेदना प्रकट की हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा “मप्र के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वो हादसे में मृत लोगों की आत्मा को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।’

BJP Gaon Chalo Abhiyan: लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया गाँवों का रुख.. इस खास अभियान की होने जा रही हैं शुरुआत

नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम से कार्रवाई की मांग

इस पूरे हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष उमग सिंघार ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं “उन्होंने आगे लिखा ‘धमाका इतना तेज था कि पूरा शहर दहल गया। घटना के समय यहां काम करने वाले करीब 30 लोगों का कोई पता नहीं! सवाल है कि आखिर रहवासी इलाके में बारूद का भंडार कैसे जमा था? पुलिस और प्रशासन को क्या इसकी जानकारी नहीं थी? इस अवैध फैक्ट्री को किसकी शह थी, जो प्रशासन ने अनदेखी की?

पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के बिना बारूद का इतना बड़ा जखीरा इकट्ठा नहीं हो सकता! संबंधितों पर कार्रवाई होना चाहिए और सारे चेहरे बेनकाब किए जाएं!’ नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा हैं कि बेगुनाहों की मौत पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए!

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे