Reported By: Naresh Mishra
,Cabinet Minister Viral Stunt Video / Image Source : IBC24
हटा: Cabinet Minister Viral Stunt Video मध्य प्रदेश के हटा के सकोर में आयोजित तीन दिवसीय ‘जगनिक महोत्सव 2026’ का भव्य और रोमांचक समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन बुंदेली लोक गायक जित्तू खरे की सुरीली प्रस्तुतियों के बीच ‘बुंदेलखंड के खली’ बद्री विश्वकर्मा ने हैरतअंगेज करतबों से सबको दंग कर दिया। कार्यक्रम का सबसे चौंकाने वाला पल तब रहा जब 84 वर्षीय कैबिनेट मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया मंच पर लेट गए और बद्री बाबा ने आंखों पर पट्टी बांधकर उनके शरीर पर रखे नारियल फोड़े। Badri Vishwakarma Performance दमोह सांसद राहुल सिंह और विधायक उमादेवी खटीक की मौजूदगी में संपन्न हुए इस महोत्सव में शौर्य, संस्कृति और अद्भुत साहस का अनूठा संगम देखने को मिला।
हटा के सकोर में आयोजित तीन दिवसीय ‘जगनिक महोत्सव 2026’ का रंगारंग और भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ दमोह सांसद राहुल सिंह, हटा विधायक उमादेवी खटीक, और आयोजन संरक्षक डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ किया। इस महोत्सव ने बुंदेली संस्कृति, शौर्य और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक और साहसिक प्रदर्शनों की धूम रही। बुंदेली लोक गायक जित्तू खरे और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘बुंदेलखंड के खली’ के नाम से मशहूर बद्री विश्वकर्मा और उनकी टीम का प्रदर्शन रहा।
‘इंडिया गॉट टैलेंट’ फेम बद्री बाबा के करतबों ने दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। Dr Ramkrishna Kusmariya Stunt सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब 84 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया खुद मंच पर लेट गए। बद्री बाबा ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर डॉ. कुसमरिया के ऊपर रखे नारियल फोड़े।
मंच से जनप्रतिनिधियों ने महाकवि जगनिक और आल्हा-ऊदल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। समापन के उत्साह में डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित कई जनप्रतिनिधि खुद को रोक नहीं पाए और लोक संगीत की धुनों पर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।Viral Video Minister Stunt कलेक्टर सुधीर कोचर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस महोत्सव ने बुंदेलखंड की विरासत को सहेजने का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की पहचान बताया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और महोत्सव का भव्य समापन हुआ।