हिंदू सेना ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, कहा- देश विरोधी नारे लगाने वालों की खत्म की जाए भारत की नागरिकता
Madhya pradesh news: हिंदू सेना ने शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे जलाए और पुतला फूंका।
उज्जैन। मोहर्रम के पर्व के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के बाद अब हिंदू सेना ने अपनी भड़ास निकाली है। हिंदू सेना ने शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे जलाए और पुतला फूंका।
Read More News: ओलंपिक तक पहुंचने के लिए पहली भारतीय महिला फेंसिंग खिलाड़ी को गिरवी रखने पड़े थे जेवर, देखिए IBC24 से खास बातचीत
इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने वालों की भारत की नागरिकता खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शहर काजी के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
Read More News: ‘निर्माण कार्य के सत्यापन के लिए SDO मांगते हैं 20 प्रतिशत कमीशन’ कमीशनखोरी से परेशान पंचायत सचिवों ने मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से की शिकायत
बता दें कि मोहर्रम के पर्व के दौरान खजूर वाली मस्जिद के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। इसका वीडियो फूटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोगों की गिरफ्तारी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है।
Read More News: 54 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई ‘शशि जाटव’, पति, सास, ननद और जेठ-जेठानी ने पिलाया था तेजाब

Facebook


