Narottam Mishra big statement
भोपाल। Narottam Mishra’s on renaming of Rajpath: राजपथ का नाम बदलने का विरोध करने वालों को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया है। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने पर आपत्ति करने वालो को जवाब देते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि राजपथ का नाम बदलना जरूरी था और कांग्रेस को आपत्ति इसलिए है क्योंकि कांग्रेस ने कभी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं किया। हमेशा राजाशाही की आदत रही है, इसलिए देश में इमरजेंसी थोपी गई थी। राजपथ गुलामी के समय की याद दिलाता है, जो देश के लिए इतने लोगों ने बलिदान दिया अपना जीवन समर्पित किया उसके लिए उसका नाम कर्तव्य पथ होना चाहिए और इसलिए अभी आईएनएस विक्रांत जो देश को पुनः सौंपा गया उस पर लगा झंडा भी बदला गया है। क्योंकि वह झंडा भी गुलामी के समय की याद दिलाता था और इसलिए राजपथ की जगह उसका नाम कर्तव्य पथ किया जा रहा है।
Narottam Mishra’s on renaming of Rajpath: ये आम अवाम का कर्तव्य पथ है। गुलामी के प्रतीकों को आज हटाया जा रहा है। कांग्रेस इस तरह की मानसिकता से कभी उबर नहीं सकती। विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने के सवाल पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि हंगामा करना कांग्रेस की आदत है। इनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है वह चर्चा से भागते हैं। जो भी विषय उठाएं उस पर चर्चा करेंगे, जवाब देंगे हल्ला क्यों करना चाहते हैं। चर्चा करें सारगर्भित गुण दोष के आधार पर जो चर्चा करना चाहे करें हल्ला ना करें। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवणकुमार की भूमिका में है। कांग्रेस और भाजपा में फर्क यह है कि हम बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं और वह खुद के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।
सत्ता वापसी के पुरजोर कोशिश करेगी कांग्रेस, कल होने वाली बैठक में बनाने जा रही ये बड़ी रणनीति
Narottam Mishra’s on renaming of Rajpath: पीएम नरेंद्र मोदी की मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में VIP मूवमेंट हो रहा है। पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी आए थे तब भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और प्रधानमंत्री जी के आगमन पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। JMB के 6 आतंकियों के खिलाफ NIA ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी आतंकी सिर उठाकर नहीं जी सकेगा। ऐसे आतंकियों के सर कुचल दिए जाएंगे, ऐसे लोगों को समाज में पनपने का मौका नहीं मिलेगा। मप्र में शिवराज सरकार है, ऐसी चीजों को बढ़ने मौका नहीं देंगे।