MP News: दहेज के लालच में हैवान बना पति, पहले पत्नी से की मारपीट, फिर गर्म चाकू से पूरे शरीर को दागा

Ads

दहेज के लालच में हैवान बना पति, पहले पत्नी से की मारपीट, husband became monster due to greed for dowry, beat his wife In Khargone

  •  
  • Publish Date - August 26, 2025 / 12:01 AM IST,
    Updated On - August 26, 2025 / 12:09 AM IST

खरगोन: MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन में पति ने दहेज के लालच में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पति ने पति ने गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा। इतना ही नहीं उसके साथ जमकर मारपीट भी की। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More : Korea News: नई जिम्मेदारी मिलते ही सख्त हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, CGMSC को दिए ये निर्देश, NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर भी कही ये बात 

MP News: मिली जानकारी के अनुसार मामला खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप नाम के युवक से हुई थी। रविवार की रात महिला के पति ने दहेज के प्रताड़ित करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नशे में धूत पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गरम कर पूरे शरीर में दागे। हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा। पीड़ित नवविवाहिता ने मीडिया को बताया की रविवार रात को नशे में धूत पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गरम कर पूरे शरीर में दागे। पति शादी के बाद से ही उसे पसंद नही करता है। मारपीट और दहेज की मांग करता है।

Read More : Bhopal News: केंद्रीय मंत्री नड्डा-सीएम डॉ. यादव ने श्योपुर-सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण, पीपीपी मॉडल से बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज 

पीड़िता के पिता लोकेश वर्मा का कहना है की शादी के बाद से ही पति दिलिप मारपीट करता है, दहेज मांगता था। सूचना मिलने पर सुसराल से बेटी को मायके लेकर आये है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत मेनगांव थाने में की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।