मध्य प्रदेश में उपचुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर 65 फीसद से अधिक मतदान हुआ

Ads

मध्य प्रदेश में उपचुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर 65 फीसद से अधिक मतदान हुआ

  •  
  • Publish Date - October 30, 2021 / 08:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल, 30 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 65.32 प्रतिशत वोट डाले गये।

निर्वाचन कार्यालय देर शाम को दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के जोबट में 53.30 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 78.14 तथा रैगांव विधानसभा सीटों पर 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में कुल 63.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र बड़वाह, बागली, भीकनगांव, बुरहानपुर, खंडवा, मांधाता तथा नेपानगर विधानसभा आते हैं। लोकसभा उपचुनाव के तहत सबसे अधिक मतदान नेपानगर में 69.72 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान 54.39 प्रतिशत खंडवा में हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े में कुछ परिवर्तन होने के संभावना है।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार