Indore Police News: रातभर एक्शन मोड में दिखी पुलिस, आसमान से रखी गई हर गतिविधि पर नजर, बार-पब तक हुई स्कैनिंग

Ads

Indore Police News: रातभर एक्शन मोड में दिखी पुलिस, आसमान से रखी गई हर गतिविधि पर नजर, बार-पब तक हुई स्कैनिंग

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 11:48 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 11:49 AM IST

Indore Police News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इंदौर में ड्रोन निगरानी
  • विजयनगर पुलिस ने रात में ड्रोन से संवेदनशील स्थानों की स्कैनिंग की
  • मालवीय नगर में पुलिस ने जांच अभियान चलाया

इंदौर: Indore Police News मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। रात के समय विजयनगर पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी और ड्रोन की मदद से इलाके के कई संवेदनशील स्थानों की निगरानी की गई। पुलिस की इस एक्शन के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Indore Police News बताया जा रहा है कि पुलिस ने रेडिसन चौराहा, शहीद पार्क समेत कई बार, पब और रूफटॉप्स की ड्रोन से स्कैनिंग की है। वहीं मालवीय नगर के सैडो एरिया में संदिग्ध लोगों की जांच और धरपकड़ अभियान भी चलाया गया।

ड्रोन सर्विलेंस के जरिए पुलिस अब अपराधियों की हर हलचल पर नजर रख रही है। विजयनगर क्षेत्र में डिजिटल मॉनिटरिंग बढ़ने के बाद बदमाशों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह की हाईटेक निगरानी बढ़ाई जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ड्रोन निगरानी कहाँ की गई?

विजयनगर क्षेत्र में रेडिसन चौराहा, शहीद पार्क और आसपास के बार-पब्स में।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

संदिग्ध लोगों की जांच और धरपकड़ अभियान चलाया गया।

ड्रोन सर्विलेंस का उद्देश्य क्या है?

अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और सुरक्षा बढ़ाना।