MP Education Department News : कमीशनखोरी पर अब लगेगी लगाम! स्कूलों ने पालकों पर इस बात के लिए डाला दबाव तो हरकत में आया प्रशासन, कलेक्टर ने जारी किया ये निर्देश

इंदौर में मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के बीच जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP Education Department News : कमीशनखोरी पर अब लगेगी लगाम! स्कूलों ने पालकों पर इस बात के लिए डाला दबाव तो हरकत में आया प्रशासन, कलेक्टर ने जारी किया ये निर्देश

MP Education Department News / file / screengrab

Modified Date: February 18, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: February 18, 2026 3:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निजी स्कूल अभिभावकों को किसी एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे।
  • प्रशासन ने कमीशन और साठगांठ की शिकायतों को गंभीरता से लिया है।
  • नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इंदौर:  MP Education Department News मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बीच इंदौर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और किताबों के नाम पर होने वाली लूट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नए शिक्षा सत्र से पहले कलेक्टर शिवम वर्मा ने निजी स्कूल संचालकों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

अपनी सुविधा के हिसाब से खरीद सकते हैं शैक्षणिक सामग्री

प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कई स्कूल कमीशन के चक्कर में एक विशेष दुकान या वेंडर के साथ साठगांठ कर एकाधिकार बना रहे थे। Indore Administration Action कलेक्टर ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, “अभिभावकों को यह अधिकार है कि वे अपनी सुविधा और बजट के अनुसार खुले बाजार में कहीं से भी शैक्षणिक सामग्री खरीद सकें। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी सत्र में यदि कोई स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाता पाया गया, तो उस पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिले में वर्तमान में चल रही एमपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.