Indore Car-Truck Accident News: दुल्हन लेकर वापस आ रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर.. 4 की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने की आगजनी की कोशिश

Ads

Indore Car-Truck Accident News: इंदौर में शादी से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत, 9 घायल, गुस्साए लोगों ने आगजनी की कोशिश।

Indore Car-Truck Accident News/ image source: ibc24 archive

HIGHLIGHTS
  • कार-ट्रक टक्कर में 4 की मौत
  • शादी से लौट रहे थे सभी लोग
  • गुस्साए लोगों ने आगजनी की कोशिश

इंदौर: यहां सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर के देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बारात से लौट रही एक क्वालिस कार भूसे से भरे मिनी ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, (Indore Car-Truck Accident News) जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानें मारे गये लोगों के नाम

जानकारी के मुताबिक क्वालिस कार आष्टा से बारात लेकर इंदौर लौट रही थी। कार में सवार सभी लोग इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उसी दौरान देवास की ओर से भूसे से भरा आईसर मिनी ट्रक आ रहा था। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान मिनी ट्रक और क्वालिस कार के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और मिनी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में मोहम्मद फरहान (19), आरिश अली (20) और मोहम्मद इरफान (24) सहित चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी मृतक, घायल इंदौर के निवासी

एएसआई जगदीश राठौड़ ने बताया कि हादसे में घायल नौ लोगों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। (Indore Car-Truck Accident News) राठौड़ ने बताया कि ये लोग इंदौर के रहने वाले हैं और पड़ोसी देवास जिले में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

हादसे की खबर जैसे ही शादी वाले घर पहुंची, वहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजन और रिश्तेदार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्से में हंगामा करने लगे। परिजनों ने मिनी ट्रक चालक पर आरोप लगाया कि वह नशे में था और तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक हादसे के बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने मौके पर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं एमवाय अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

1. इंदौर हादसा कब और कैसे हुआ?

यह हादसा देर रात इंदौर-नेमावर रोड पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर से हुआ।

2. इस दुर्घटना में कितने लोग मारे गए और घायल हुए?

इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

3. हादसे के बाद क्या स्थिति बनी?

गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर लिया।