Indore Crime News: मरने से पहले बोली “रेखा ने मारा है”, महिला और जेठ की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ads

Indore Crime News: मरने से पहले बोली “रेखा ने मारा है”, महिला और जेठ की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - July 23, 2025 / 03:01 PM IST,
    Updated On - July 23, 2025 / 03:01 PM IST

Indore Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • महू के जामली गांव में दो बुजुर्गों की संदिग्ध मौत,
  • परिजनों ने भतीजी रेखा पर जताया संदेह,
  • जमीन विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी,

इंदौर: Indore Crime News: इंदौर जिले के महू तहसील अंतर्गत बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में दो बुजुर्गों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान सावित्रीबाई और उनके जेठ के रूप में हुई है। दोनों के शव उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Read More: Raipur Road Accident: सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

Indore Crime News: परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को हत्या करार देते हुए मृतका सावित्रीबाई की भतीजी रेखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार घटना के समय सावित्रीबाई कुछ देर के लिए होश में थीं और उन्होंने अपनी बहू और नाती से कहा कि रेखा ने मारा है।यह बयान परिवार के लिए चौंकाने वाला था। घटना के बाद से रेखा लापता है, जिससे संदेह और गहरा गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों शवों के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं विशेषकर सिर और पीठ पर। मृतका के जमाई ने दावा किया कि जब उन्होंने शवों को नजदीक से देखा तो यह स्पष्ट हुआ कि हमला किसी धारदार या भारी वस्तु से किया गया है।

Read More: होटल में चल रही मीटिंग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

Indore Crime News: प्रथम दृष्टया पुलिस को भी यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि घटना के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के अंतिम समय में दिए गए बयान और परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए रेखा की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

ग्राम जामली में दो बुजुर्गों की "मौत" कैसे हुई?

ग्राम जामली में दो बुजुर्ग – सावित्रीबाई और उनके जेठ – के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे "मौत" हत्या का मामला प्रतीत हो रही है।

मृतका ने अपनी "मौत" से पहले किसी पर आरोप लगाया था क्या?

हाँ, परिजनों के अनुसार मृतका सावित्रीबाई ने अपनी अंतिम सांसों में कहा था कि "रेखा ने मारा है", जिससे रेखा पर हत्या का शक गहराया है।

क्या इस "मौत" के पीछे संपत्ति विवाद हो सकता है?

परिजनों ने शक जताया है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने इस "मौत" की जांच में क्या कदम उठाए हैं?

बड़गोंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों के आरोपों के आधार पर संदिग्ध रेखा की तलाश और जांच तेज कर दी गई है।

रेखा की भूमिका "मौत" के मामले में कितनी संदिग्ध मानी जा रही है?

रेखा घटना के बाद से लापता है, और मृतका द्वारा लिया गया नाम, साथ ही मौके पर मिले सबूत उसे संदिग्ध बनाते हैं। पुलिस उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।