Reported By: Anshul Mukati
,Women Travel Free In Buses | Image Source | IBC24
इंदौर : Indore News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर नगर निगम और एआईसीटीएसएल (AICTSL) ने महिलाओं को एक खास तोहफा देने की घोषणा की है। इंदौर के महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की है कि शहर की सभी सिटी बसों, आई बस और ही बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। Women Travel Free In Buses
Women Travel Free In Buses: महिला यात्रियों को सिटी बस, आई बस और ही बसों में बिना किराया दिए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करना और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह सुविधा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के पूरे दिन उपलब्ध रहेगी।
Read More : Aaj Ka Rashifal: बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, जानिए आज का राशिफल
Women Travel Free In Buses: महिलाओं को टिकट खरीदने या कोई पास दिखाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे बस में चढ़कर मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। बता दें कि इंदौर में AICTSL की बसों का उपयोग कामकाजी महिलाओं, युवतियों और बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा किया जाता है, जिससे यह सुविधा उनके लिए काफी लाभदायक होगी।