Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिरा का बदला हिलाएगा पोद्दार परिवार की नींव! क्या मायरा की मौजूदगी और सिसकियों को, महसूस कर पाएगी अभिरा?

Ads

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRRKH के आज के एपिसोड में, अनजाने में ही सही अभिरा और मायरा का होगा आमना-सामना, 8 साल पुराना विद्या का रचा हुआ षड्यंत्र आएगा सामने। अभिरा लेगी बदला..

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 07:22 PM IST

YRKKH written update 14th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Crazy 4 Bollywood

HIGHLIGHTS
  • अभिरा ने खाई बदला लेने की कसम!
  • मायरा ने अभिरा की याद में बहाए आँसू!

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘YRKKH‘ के आज के एपिसोड में, कोर्ट मायरा की कस्टडी अरमान को दे देता है। अभिरा पूरी तरह से टूट जाती है। एक साल बाद, अभिरा अरमान से गुजारिश करती है कि वह उसे मायरा से मिलने दे, उसे मायरा से अलग न करे, लेकिन अरमान उसकी एक नहीं सुनता और उसे कहता है कि उसे अभिरा पर कोई दया नहीं आती और न ही उसके आसुओं से उसे कोई फर्क पड़ेगा, उसे अभिरा को देखकर सिर्फ गुस्सा आता है।

YRKKH Spoiler: अरमान ने ठुकराई अभिरा की गुज़ारिश!

अभिरा फिर अरमान से गुजारिश करती है कि उसने अलग होने के बाद से मायरा को नहीं देखा है। अरमान कहता है कि मायरा उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। अरमान, अभिरा से सवाल करता है कि वह तब कहाँ थी जब मायरा को उसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी? वह अभिरा को बताता है कि मायरा को अभी भी इस बात का विश्वास नहीं होता कि अभिरा ने उसे छोड़कर किसी और बच्चे को चुना। वह उसे कोर्ट के ऑर्डर्स याद दिलाता है जिसमें साफ़ कहा गया है कि वह मायरा से नहीं मिल सकती।

मायरा, अभिरा को देखती है। अभिरा उसे गले लगाने की कोशिश करती है लेकिन मायरा उसे धक्का देकर सड़क पर भाग जाती है। मायरा का एक्सीडेंट होने वाला होता है कि सही समय पर अरमान उसे बचा लेता है और अभिरा पर मायरा को ट्रामा देने का आरोप लगता है और कहता है कि वह मायरा की ज़िन्दगी में एक बुरा शगुन बन गई है। अरमान, अभिरा को मायरा से दूर रहने की चेतावनी देता है। अभिरा, मायरा से पूछती है कि क्या उसे भी ऐसा ही लगता है? मायरा, अरमान को उसे घर वापस ले जाने को कहती है। अरमान, मायरा के साथ चला जाता है किन्तु अभिरा सदमे में चूर होकर वहीं कड़ी रहती है।

विद्या की शाजिश!

अभिरा, मायरा से मिलने की अपनी साड़ी नाकाम कोशिशों के बारे में याद करती है। वह विद्या से पूछती है कि क्या वह मायरा से मिल सकती है? विद्या उसे यह कह के टरका देती है कि साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, मायरा और ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर सकती और उसे याद दिलाती है कि पिछली मुलाक़ात में कैसे मायरा भाग गयी थी, अभिरा उस बात को नहीं मानती। विद्या उसे मायरा को भूल जाने को कहती है और कहती है कि एक माँ अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है, तो यदि अभिरा सच में मायरा से प्यार करती है तो उसे उससे दूर रहना होगा।

YRKKH written update: अभिरा लेगी बदला!

अभिरा ठान लेती है कि जिस इंसान ने उसे मायरा से अलग किया है वह उसे कभी भी माफ़ नहीं करेगी। उससे बदला भी लेगी और अपनी बेटी भी। वह अपने हक़ के लिए लड़ने का फैसला करती है।

मायरा अपना बैग पैक करती है, उसे इनरवेयर चाहिए लेकिन उसे समझ नहीं आता कि वह किस्से पूछे। अरमान के द्वारा पूछे जाने पर कि उसे जो चाहिए वह लेकर देगा, लेकिन वह उसे स्नैक्स पैक करने के लिए कहती है। अरमान, मज़ाक में कहता है कि वह उसका बैग स्नैक्स से भर देगा और चुपके से उसके बैग में सैनिटरी पैड रखता है। उसे लगता है कि इस समय बेटी को अपनी माँ के ज़रूरत होती है। फिर अरमान और मायरा परिवार के साथ आइसक्रीम पार्टी करने का फैसला करते हैं।

मायरा की बेबसी!

मायरा ऑनलाइन इनरवेअर के ऑप्शंस देखने की कोशिश करती है। विद्या, मनीषा तान्या और काजल उसे सरप्राइज देते हैं। दूसरी ओर, अभिरा मुक्ति के लिए इनरवेअर खरीदती है मुक्ति को अजीब लगता है लेकिन अभिरा उसे समझाती है कि इन बातों पर बात करने में कोई शर्म नहीं है। वह उसे समझती है कि शरीर में जल्द ही हार्मोनल और फिजिकल बदलाव होंगे। फिर उसे शॉपिंग पर ले जाने का फैसला करती है।

विद्या को पता चलता है कि मायरा को इनरवेअर की ज़रूरत है तो काजल, मनीषा, तान्या और विद्या मायरा के लिए शॉपिंग करने का फैसला करते हैं। मायरा को बहुत अजीब लगता है। अभिरा, मायरा के लिए सही इनरवेअर चुनती है। विद्या मायरा से कपडे ट्राई करने को कहती है किन्तु मायरा भागकर कहीं चिप जाती है।

YRKKH Today’s full episode: मायरा को आई अभिरा की याद!

अभिरा को मायरा के आस-पास होने का एहसास होता है। वह उन पलों के बारे में सोचती है जो वह अपनी बेटी के साथ नहीं बीता पाई। मुक्ति, अभिरा को कम्फर्टेबल महसूस कराने के लिए धन्यवाद कहती है और कहती है कि सच में माँ स्पेशल होती है। मायरा, मुक्ति की बातों को सुन लेती है और सोचती है कि उसकी माँ उसके साथ क्यों नहीं है? वह फुट-फुट कर रोने लगती है। आज के एपिसोड में बस इतना ही…

इन्हें भी पढ़ें:

क्या अभिरा को आखिरकार मायरा से मिलने की इजाजत मिल गई?

नहीं! कोर्ट ऑर्डर और अर्मान के गुस्से की वजह से अभिरा को मायरा से मिलने नहीं दिया जा रहा। अभिरा घुटनों पर गिरकर गुजारिश करती है, लेकिन अर्मान साफ मना कर देता है और कहता है कि मायरा अभिरा का चेहरा भी नहीं देखना चाहती।

मायरा क्यों छुपकर रो रही थी इनरवियर शॉप में?

मायरा को अपनी पहली पीरियड्स/बॉडी चेंजेस की वजह से शर्मिंदगी हो रही थी, और सबसे ज्यादा माँ अभिरा की कमी महसूस हो रही थी। वह विद्या और फैमिली के साथ शॉपिंग पर थी, लेकिन असहज होकर छुप गई और रोने लगी – ठीक उसी वक्त अभिरा मुक्ति के साथ उसी शॉप में थी, लेकिन दोनों एक-दूसरे को नहीं पहचान पाईं।

अभिरा ने बदला लेने की कसम क्यों खाई?

विद्या ने अभिरा को मना किया कि मिलने की कोशिश मत करो, वरना मायरा को और ट्रॉमा होगा। अभिरा गुस्से में आ गई और कसम खाई कि जो भी उसकी बेटी को उससे दूर रखेगा, उसे कभी माफ नहीं करेगी। अब वह हक के लिए लड़ने वाली है – कोर्ट से ज्यादा, सीधे बदले की!

अर्मान ने अभिरा को क्या कहा जो सबसे ज्यादा दर्दनाक था?

अर्मान ने अभिरा को "अभिशाप" कहा और बोला कि वह मायरा के लिए जहर/ट्रॉमा बन गई है। जब मायरा को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब अभिरा कहाँ थी? अब मायरा अभिरा से दूर रहना चाहती है, और अर्मान उसे कभी नहीं मिलने देगा।