Bihar Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को मारी टक्कर, मौके पर हुई तीन लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Ads

Bihar Road Accident News: बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 07:32 PM IST

Bihar Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Image

HIGHLIGHTS
  • बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
  • हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Bihar Road Accident News: पटना: बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, पूर्णिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो (इलेक्ट्रिक ऑटो) को टक्कर मार दी और लोगों को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे के समय टोटो (इलेक्ट्रिक ऑटो) में 6 लोग सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

Bihar Road Accident News:  बताया जा रहा है कि, टोटो (इलेक्ट्रिक ऑटो) में सवार सभी लोग तिलक की रस्म पूरी कर घर लौट रहे थे और इसी दौरान ये भीषण हादसा हुआ है। घटना सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नहर के समीप हुआ। मरने वालों में पिता-बेटे और महिला रिश्तेदार शामिल हैं। जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्यों को इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। (Bihar Road Accident News) घटना के बाद से न सिर्फ परिजनों में चीख पुकार मची है, बल्कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है।

मृतकों की हुई पहचान

Bihar Road Accident News:  इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान धमदाहा के कुमारी गांव निवासी जागो ऋषि 45 और उसके बेटे किशन कुमार 18 के रूप में हुई है। जबकि महिला रिश्तेदार की पहचान मोती ऋषि की पत्नी कंचन देवी 40 के रूप में की गई है। जख्मी लोगों में टोटो चालक गुटर सिंह, रिश्तेदार जगन ऋषि और एक अन्य शामिल हैं।

परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री

Bihar Road Accident News:  घटना की सूचना मिलते ही सरसी और धमदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लेशी सिंह परिवार से मिलने GMCH पूर्णिया पहुंची, जहां परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। (Bihar Road Accident News) घटना की जानकारी देते हुए सरसी थाना अध्यक्ष ने राजू कुमार ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे ट्रक ड्राइवर की पहचान में जुट गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-