Reported By: Niharika sharma
,Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: फेमस होने के लिए इंफ्लुएंसर ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, रील वायरल होते ही मुश्किल में फंसी, आप भी देखें वीडियो /image: Social Media
इंदौर। Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल (Traffic Rule Violation) पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच वाहनों के आगे लेटती नजर आ रही है। युवती की इस हरकत के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित होता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो प्रकृति गौर नाम की इंफ्लुएंसर का है। सोशल मीडिया पर युवती के करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो में युवती सड़क पर लेटकर रील बनाती (Road Reel Video) नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सड़क पर इस तरह का स्टंट करने को लेकर सवाल उठाए। मामले में क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने युवती की पहचान कर उससे संपर्क भी किया है। एडीसीपी के मुताबिक, इस तरह सड़क पर वीडियो बनाना गलत है और इससे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel पुलिस (Indore Police Action) के मुताबिक, प्रकृति गौर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से वायरल वीडियो डिलीट कर दिया है। अब उससे इस मामले में एक वीडियो जारी कर माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है और युवती के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के कृत्य करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई का मकसद दूसरे इंफ्लुएंसर्स को भी यह संदेश देना है कि रील और वीडियो बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें।
Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel इंदौर में इस तरह सिग्नल पर वीडियो बनाने का यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2021 में मॉडल श्रेया कालरा ने रसोमा चौराहे पर सिग्नल रुकने के दौरान सड़क पर डांस किया था। उस समय भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब एक बार फिर ट्रैफिक सिग्नल पर रील बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ट्रैफिक रोकना या सड़क पर इस तरह की गतिविधि करना किसी भी स्थिति में सही नहीं है।
ये भी पढ़ें