Reported By: Dharam Goutam
,Jabalpur Latest News | Photo Credit: IBC24
जबलपुर: Jabalpur Latest News मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां श्मशान घाट में जलती चिता पर कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Jabalpur Latest News मिली जानकारी के अनुसार, घटना खितौला थाने के हिरन नदी किनारे की है। दरअसल, वार्ड क्रमांक 15, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे रहने वाला 27 वर्षीय शिवम शनिवार रात से अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
इसी दौरान हिरन नदी के किनारे बने श्मशान घाट में शनिवार को एक परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया था। तभी मृतक परिवार चिता देखने को पहुंचे तो पाया कि जलती चिता में एक युवक बुरी तरह जला हुआ पड़ा है। जिसके बाद मृतक परिवार इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी बीच, शिवम के परिजन भी खोजबीन करते हुए श्मशान घाट पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।