Jabalpur News: देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाके में माहौल तनावपूर्ण
Jabalpur News: देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाके में माहौल तनावपूर्ण
Jabalpur News | Photo Credit: IBC24
जबलपुर: Jabalpur News मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात मां दुर्गा मंंदिर में तोड़फोड़ कर दी गई। बताया जा रहा है कि यहां आरती के दौरान एक युवक से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बवाल हो गया। दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ने से भड़का विवाद
Jabalpur violence news मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक इलाके की है। बताया जा रहा है कि आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की बात सामने आने के बाद माहौल गरमा गया। इसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।
हालत बिगड़ते देख कई थानों के पुलिस बल और कलेक्टर मौके पर पर पहुंचे। एसपी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
मंदिर में आरती के दौरान ग्रिल तोड़ी गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही समय पर मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज़ के चल रहा था, इसी दौरान एक समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। जिससे हिंदू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक झड़प का रूप ले लिया।
एक ही समय पर हो रही थी आरती और नमाज… दो पक्ष आए आमने सामने #jabalpur | #mpnews | @jabalpurpolice | Jabalpur News | Madhya Pradesh News https://t.co/nn82AfhHrI
— IBC24 News (@IBC24News) February 20, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


