Vande Bharat: 7 महीने पहले विभाग को दी गई थी क्रूज में खराबी की जानकारी, पायलट के खुलासे ने उड़ाए सबके होश, जांच से पहले क्यों तोड़ा गया क्रूज?

Ads

Bargi Cruise Accident News: क्रूज पायलट महेश पटेल के बयान ने मामले को और गंभीर कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्रूज के एक इंजन में खराबी थी

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 12:02 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 12:04 AM IST

Bargi Cruise Accident News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • क्रूज पायलट महेश पटेल के बयान ने मामले को और गंभीर कर दिया है।
  • महेश पटेल ने बताया क्रूज के एक इंजन में खराबी थी।
  • क्रूज पायलट ने बताया कि उन्हें यलो अलर्ट की भी जानकारी नहीं दी गई थी।

Bargi Cruise Accident News: जबलपुर: बरगी क्रूज हादसे की जांच के बीच सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर खड़ा हो गया है कि, क्रूज को जांच पूरी होने से पहले ही क्यों तोड़ा गया। वहीं क्रूज पायलट महेश पटेल के बयान ने मामले को और गंभीर कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्रूज के एक इंजन में खराबी थी, जिसकी जानकारी बोट क्लब मैनेजर सुनील मरावी ने अक्टूबर 2025 यानि 7 महीने पहले विभाग को पत्र लिखकर दी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। क्रूज पायलट ने बताया कि उन्हें यलो अलर्ट की भी जानकारी नहीं दी गई थी। हादसे को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। महेश ने बताया कि क्रूज के लोअर डेक में पानी भरने से लोग फंस गए थे, और क्रूज डूबने पर मैं भागा नहीं था, बल्कि बह गया था।

मामले में सियासत शुरू हो उससे पहले ही बरगी से बीजेपी विधायक नीरज सिंह का बयान सामने आया है। (Bargi Cruise Accident News) उन्होंने क्रूज को जांच से पहले तोड़े जाने पर कहा कि क्रूज क्यों और किन अधिकारियों ने तोड़वाया इसकी भी जांच की जाएगी।

Bargi Cruise Accident News: इसी बीच क्रूज हादसा को लेकर हाईकोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी ने जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में हादसे की SIT जांच की मांग की है और 60 दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने कहा है। याचिका में केंद्र, राज्य सरकार, पर्यटन विभाग को पक्षकार बनाया गया है। (Bargi Cruise Accident News)  हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती है। बता दें कि क्रूज हादसे की जांच के लिए टीम गठित की गई है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं… समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन हादसे के आठ दिन पूरे हो चूके हैं और अभी सिर्फ बयान ही दर्ज किए गए हैं, हालांकि सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-