Middle East War Update: इजराइल-लेबनान सीमा पर फिर जंग जैसे हालात, रॉकेट और मिसाइलों से दहली जमीन, अबतक इतने लोगों की मौत

Ads

Middle East War Update: इजराइल-लेबनान सीमा पर फिर जंग जैसे हालात, रॉकेट और मिसाइलों से दहली जमीन, अबतक इतने लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 12:05 AM IST

middle east war/ image source: DocumentIsrael x handle

HIGHLIGHTS
  • दक्षिण लेबनान पर इजराइली हवाई हमला
  • पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • टायर गांव में भारी तबाही

Middle East War Update: बेरुत, 8 मई (एपी) इजराइल के हवाई हमलों में शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में कम से कम पांच लोग मारे गए। वहीं, हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बंदरगाह शहर टायर के पास स्थित दक्षिणी गांव तोरा पर हुए इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए।

Middle East War: लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी सूचना

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने दक्षिणपूर्वी गांव कफर चौबा के पास एक और हवाई हमले की सूचना दी, जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। ये हमले इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता द्वारा टायर प्रांत के छह गांवों, जिनमें तोरा भी शामिल है, के निवासियों को जगह छोड़कर चले जाने की चेतावनी जारी करने के कुछ घंटों बाद हुए। इस बीच, हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजराइल की ओर कई रॉकेटो दागे। इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक रॉकेट को नष्ट कर दिया जबकि बाकी रॉकेट खुले इलाकों में गिरे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए