BJP MLA Abhilash Pandey Viral Video: ‘अगर घर तोड़े तो अधिकारियों के चेंबर में सुलाऊंगा गरीबों को’ अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों पर भड़के भाजपा विधायक, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Ads

BJP MLA Abhilash Pandey Viral Video: शताब्दीपुरम में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को भाजपा विधायक के गुस्से का सामना करना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 05:25 PM IST

BJP MLA Abhilash Pandey Viral Video/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को भाजपा विधायक के गुस्से का सामना करना पड़ा।
  • विधायक अभिलाष पांडे ने अतिक्रमण हटाने आए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
  • अभिलाष पांडे ने कहा कि, अगर गरीबों के घर तोड़े गए तो उन्हें अधिकारियों के चेंबर में सुलाऊंगा।

BJP MLA Abhilash Pandey Viral Video: जबलपुर: मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही यही। शताब्दीपुरम में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को भाजपा विधायक के गुस्से का सामना करना पड़ा। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने अतिक्रमण हटाने आए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

क्या है पूरा मामला?

BJP MLA Abhilash Pandey Viral Video: दरअसल, अधिकारी शताब्दीपुरम में लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे थे। इस दौरान अतिक्रमण कारियों का साथ देते हुए भाजपा विधायक ने भरी बारिश में घर तोड़ने को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि, अगर गरीबों के घर तोड़े गए तो उन्हें अधिकारियों के चेंबर में सुलाऊंगा। जब अधिकारियों ने विधायक को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला तब उन्होंने कहा कि, अधिकारी बारिश बाद अतिक्रमण हटाने का हलफनामा दे सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि, क्या वे अतिक्रमण हटाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे।

इन्हें भी पढ़ें:-