Jabalpur News: शपथ ग्रहण के बाद शुरू हुई मंत्रिमंडल पर चर्चा, गैर राजनीतिक संगठनों ने सीएम को लेटर भेज की इस चीज की मांग

Jabalpur News: शपथ ग्रहण के बाद शुरू हुई मंत्रिमंडल पर चर्चा, गैर राजनीतिक संगठनों ने सीएम को लेटर भेज की इस चीज की मांग

Jabalpur News: शपथ ग्रहण के बाद शुरू हुई मंत्रिमंडल पर चर्चा, गैर राजनीतिक संगठनों ने सीएम को लेटर भेज की इस चीज की मांग

Jabalpur News

Modified Date: December 13, 2023 / 03:10 pm IST
Published Date: December 13, 2023 3:10 pm IST

जबलपुर। Jabalpur News:  मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल पर चर्चा शुरू हो गई है,जिसके चलते इस बार जबलपुर समेत पूरे महाकौशल क्षेत्र को मंत्रिमंडल में पर्याप्त जगह देने की मांग उठने लगी है। जबलपुर में गैर राजनीतिक संगठनों ने मिलकर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को ईमेल के जरिए एक लेटर भेजा है। जिसमें मांग की गई है कि इस बार के मंत्रिमंडल में जबलपुर को पर्याप्त जगह दी जाए, क्योंकि पिछले कई सालों से जबलपुर समेत पूरे महाकौशल की राजनीतिक क्षेत्र में अनदेखी की गई है जबकि महाकौशल ने हमेशा से ही बीजेपी का बड़ा साथ दिया है। इस बार भी जबलपुर की आठ विधानसभा क्षेत्र में से सात पर बीजेपी को जनता ने जीत दिलाई है।

Read More: CG New CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण को लेकर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल, साइंस कॉलेज मैदान में लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

जबलपुर की हमेशा की गई उपेक्षा

ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि जबलपुर को भी पर्याप्त मंत्री दिए जाएं, ताकि जबलपुर के विकास को गति दी जा सकें। वहीं सामाजिक संगठनों का कहना है कि जबलपुर की हमेशा से उपेक्षा की गई है। जबलपुर के नेताओं को कभी भी मंत्रिमंडल में बड़े विभाग नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से जबलपुर में विकास की रफ्तार बहुत ही धीमी है और यहां की बात भी भोपाल तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए इस बार के मंत्रिमंडल में जबलपुर के विधायकों को भी बड़े विभाग दिए जाएं, वहीं जबलपुर में कैबिनेट बैठक की भी मांग की जा रही है।

Read More: Global Investor Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का हुआ आगाज, 16 देशों के दूतावास के प्रतिनिधि हुए शामिल 

Jabalpur News:  सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि साल 2013 में जबलपुर के तमाम सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर कैबिनेट बैठक करने की मांग की थी जिस पर आश्वासन भी मिला था, लेकिन कांग्रेस सरकार को छोड़कर बीजेपी सरकार ने आज तक जबलपुर में कैबिनेट बैठक नहीं की।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में