Home » Madhya Pradesh » Doctor se Marpit ka Video: Entered ICU and assaulted doctor, Youth Congress leaders accused of assault, incident captured on CCTV
Doctor se Marpit ka Video: ICU में घुसकर डॉक्टर से हाथापाई, युवक कांग्रेस नेताओं पर मारपीट का आरोप, CCTV में कैद वारदात
Ads
ICU में घुसकर डॉक्टर से हाथापाई, युवक कांग्रेस नेताओं पर मारपीट का आरोप...Doctor se Marpit ka Video: Entered ICU and assaulted doctor
जबलपुर: Doctor se Marpit ka Video: ओमती क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार देर रात हंगामे का माहौल बन गया जब युवक कांग्रेस के नेताओं और मरीज के परिजनों ने ICU में घुसकर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
Doctor se Marpit ka Video: पुलिस ने इस मामले में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रजक समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि युवक कांग्रेस नेताओं ने मरीज के इलाज के दौरान अस्पताल प्रशासन पर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अतिरिक्त राशि मांगने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में घुसकर विवाद किया और डॉक्टर के साथ हाथापाई की।
Doctor se Marpit ka Video: अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज पूरी तरह नियमों के तहत किया जा रहा था, लेकिन नेता और परिजन जबरदस्ती ICU में घुस आए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Doctor se Marpit ka Video: वहीं युवक कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज के नाम पर मरीजों से मनमानी वसूली की जा रही थी जिसका विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने पहले दुर्व्यवहार किया और फिर झूठे आरोप लगाकर FIR करवाई। ओमती थाना पुलिस ने मामले में CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
जबलपुर अस्पताल विवाद में युवक कांग्रेस की क्या भूमिका रही?
जबलपुर अस्पताल विवाद में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रजक और अन्य नेताओं पर ICU में घुसकर डॉक्टरों से मारपीट करने और इलाज में बाधा डालने का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।
क्या जबलपुर अस्पताल विवाद में आयुष्मान योजना का कोई संबंध है?
हां, जबलपुर अस्पताल विवाद के दौरान युवक कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज में अतिरिक्त पैसे मांग रहा था।
जबलपुर अस्पताल विवाद का CCTV फुटेज क्या दर्शाता है?
जबलपुर अस्पताल विवाद की घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें ICU में घुसकर हाथापाई की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस इसी के आधार पर जांच कर रही है।
क्या अस्पताल प्रशासन ने जबलपुर अस्पताल विवाद में कोई प्रतिक्रिया दी?
जी हाँ, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज नियमों के अनुसार किया जा रहा था, और नेता जबरन ICU में घुसे व स्टाफ के साथ मारपीट की।
जबलपुर अस्पताल विवाद में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
जबलपुर अस्पताल विवाद को लेकर ओमती पुलिस ने FIR दर्ज की है, CCTV फुटेज की जांच हो रही है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।