Jabalpur Dharmantaran News : बस्ती की गरीब महिलाओं को बनाते थे निशाना, संडे को घर में बुलाकर करते थे ऐसा काम, मौके पर पहुंची पुलिस तो मिली ये चौंकाने वाली चीज

Ads

जबलपुर के दुर्गानगर में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया, पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 07:39 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 07:39 PM IST

Jabalpur Dharmantaran News / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला उजागर
  • पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया
  • बस्ती की गरीब महिलाओं को लालच देकर बुलाने का आरोप

जबलपुर : Jabalpur Dharmantaran News मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के गौरीघाट थाना अंतर्गत दुर्गानगर बस्ती में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। दुर्गानगर बस्ती में स्थित घर में धर्म परिवर्तन का यह पूरा खेल खेला जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठन के हंगामे की सूचना मिलते ही गौरीघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए मौके से 2 महिलाओं को हिरासत में लिया, साथ ही घर से बाइबिल और प्रार्थनाओं के रजिस्टर बरामद किए।

बस्ती की गरीब महिलाओं को बनाते थे निशाना

आपको बता दें कि इस घर में हर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जाती थी, जिसमें बस्ती की गरीब महिलाओं को निशाना बनाया जाता था। इन महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और पैसों का लालच देकर बुलाया जाता था और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता था। Religious Conversion Jabalpur मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में बाइबिल और प्रार्थनाओं के रजिस्टर बरामद किए हैं।

मौके पर हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

गौरीघाट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। Conversion Racket Exposed  वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया है।

इन्हें भी पढ़ें