Jabalpur Bolero Accident: तेज बहाव को हल्के में लेना पड़ा भारी, देखते ही देखते पानी ने निगल ली पूरी गाड़ी, खौफनाक हादसे का मंजर देख दहल उठे लोग

Ads

Jabalpur Bolero Accident: तेज बहाव को हल्के में लेना पड़ा भारी, देखते ही देखते पानी ने निगल ली पूरी गाड़ी, खौफनाक हादसे का मंजर देख दहल उठे लोग

Jabalpur Bolero Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में बोलरो कार हादसा
  • नदी-नाले के उफान में कार बह गई
  • तीन लोग बचे, चालक की मौत

जबलपुर: Jabalpur Bolero Accident जबलपुर में मानसून की पहली तेज बारिश के कारण जिले के नदी नाले अचानक उफान पर आ गए हैं। (Jabalpur heavy rain accident) उफनते हुए नाले को पार करने के दौरान एक बोलरो कार बह गई। हादसे में कार में सवार चार लोग भी बोलेरों कार के साथ नाले में बह गए जिसमें तीन लोगों ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन ना कार डूबने से चालक की मौत हो गई।

Jabalpur Bolero Accident जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के कर्मचारी नरसिंहपुर जिले के बरमान गांव से बेलखेड़ा की ओर बोलेरो कार से आ रहे थे। तभी कटाव रपटा के ऊपर पानी होने के बावजूद भी कार सवारों ने बोलरों निकालने की कोशिश की और देखते ही देखते बोलेरो वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया।

तीन कर्मचारी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार चालक 52 वर्षीय रवि पिल्ले, निवासी सदर जबलपुर, कार के अंदर ही फंसे रहे गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों लोग बेलखेड़ा शराब दुकान के कर्मचारी थे। हादसे की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

कटाव रपटा, जबलपुर जिले में।

कार में कितने लोग सवार थे?

चार लोग, जिनमें से तीन बच निकले और एक की मौत हुई।

मृतक चालक कौन था?

रवि पिल्ले (52), निवासी सदर जबलपुर।