Jabalpur News: जिंदा नहीं, अब मुर्दों से भी ठगी! अंतिम संस्कार के दौरान हुआ हैरान कर देने वाला धोखा, चिता देख दंग रह गए लोग
Jabalpur News: जिंदा नहीं, अब मुर्दों से भी ठगी! अंतिम संस्कार के दौरान हुआ हैरान कर देने वाला धोखा, चिता देख दंग रह गए लोग
Jabalpur News/Image Source: IBC24
- जबलपुर में शर्मनाक धोखाधड़ी,
- अंतिम संस्कार में मिला नकली पाउडर,
- अधजला रह गया शव,
जबलपुर: Jabalpur News: ज़िंदा इंसानों के साथ धोखाधड़ी और ठगी के बहुत से मामले आपने सुने होंगे, लेकिन जबलपुर में चंद रुपयों की ख़ातिर मुर्दों के साथ भी धोखाधड़ी की जा रही है। मामला जबलपुर के बेलबाग इलाके से सामने आया, जहां सोनकर परिवार में 75 वर्षीय शगुन सोनकर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन के बाद परिजनों ने दाह-संस्कार के लिए दुकान से सामान मंगवाया और अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुँचे।
सारी क्रियाएँ पूरी करने और मुखाग्नि देने के बाद जब शव में आग लगाने की बारी आई, तो परिजनों ने दुकान से लाया हुआ “रार पाउडर” डाला। रार पाउडर दाह-संस्कार के दौरान आग लगाने में उपयोग किया जाने वाला ज्वलनशील पाउडर होता है। लेकिन जैसे ही परिजनों ने दुकान से लाए गए उस रार पाउडर का छिड़काव किया, तो आग जलने की बजाय बुझ गई और शव अधजला रह गया। आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल दूसरी दुकान से फिर से रार पाउडर मंगवाया और दोबारा आग लगाकर दाह-संस्कार पूरा किया। दाह-संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका के परिजन नकली रार पाउडर लेकर थाने पहुँचे और दुकान संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की माँग की।
Jabalpur News: परिजनों ने बताया कि नेवंद क्लॉथ स्टोर नामक दुकान से उन्होंने श्मशान घाट में उपयोग होने वाला सारा सामान लिया था लेकिन दुकानदार ने उन्हें आग पकड़ने वाले रार पाउडर की जगह रेत दे दी जिससे शव की आग बुझ गई। परिजनों ने पुलिस से माँग की है कि जिस तरह की धोखाधड़ी उनके साथ हुई है वह किसी और के साथ न हो इसलिए ऐसे दुकानदार के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। वहीं मामले पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें
- ‘ज्यादा होशियारी मत दिखाओ’, जनदर्शन में ग्रामीणों पर भड़के कलेक्टर साहब, अब जनता ने उठाई हटाने की मांग, वीडियो वायरल
- पति को छोड़ इंस्टा प्रेमी के झूठ में फंसी महिला, बेटे संग पहुंच गई पाकिस्तान बॉर्डर, फिर जो हुआ वो चौंका देगा
- महिलाओं के गहने उतरवाने वाला गैंग का पर्दाफाश! सड़क किनारे ऐसे करती थीं शिकार, आगरा से आए गैंग पकड़ा गया

Facebook


